दैनिक मध्यप्रदेश

सच से समझौता नहीं….

कटनी में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का ऐतिहासिक अभियान: खिरहनी ब्रिज से महानदी ब्रिज तक ‘चलो शहर से गांव की ओर’ यात्रा

FB IMG 1795340621137 1

कटनी की जनता के लंबे समय से लंबित दो बड़े मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश ने बड़ा अभियान शुरू किया है।

FB IMG 1795340621137


पार्टी ‘चलो शहर से गांव की ओर’ के नारे के साथ 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2026 को खिरहनी ओवरब्रिज से निर्माणाधीन बरही-मैहर रोड महानदी ब्रिज तक यात्रा करेगी।
मुख्य मांगें:
महानदी ब्रिज का शीघ्र निर्माण
कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना
यात्रा का कार्यक्रम:
30 नवंबर (सोमवार) सुबह 11 बजे राष्ट्रीय विश्राम ग्राम बुजबुजा से शुरूआत
1 दिसंबर (मंगलवार) बुजबुजा से बरही-मैहर रोड पर महानदी ब्रिज पर धरना, सभा और जनजागरण
हर गांव में सभाएं होंगी। कुछ लोग पैदल और कुछ वाहनों में इस यात्रा में शामिल होंगे। शुरूआत कटनी खिरहनी ओवरब्रिज से होगी और समापन निर्माणाधीन बरही महानदी ब्रिज पर।
आयोजक: लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, मध्य प्रदेश
जनता से अपील है कि इस जनआंदोलन में शामिल होकर कटनी के विकास के इन दोनों अहम मुद्दों को आवाज दें।
#महानदीब्रिजबनाओ
#कटनीमेडिकलकॉलेज
#चलोशहरसेगांवकीओर
#खिरहनीसेमहानदी
#लोकतांत्रिकसमाजवादीपार्टी
#कटनीविकास
#मध्यप्रदेश
#जनआंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *