वरुण गांधी ने परिवार सहित PM मोदी से मुलाकात की, बोले- “आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं!”…See More and Follow Us

IMG 20260318 102604

नई दिल्ली: पूर्व सांसद वरुण गांधी ने अपने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।


वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपके आभारमंडल में अद्भुत पितृत्व स्नेह और संरक्षण का भाव है। आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बनाती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं।”

img 20260318 1026048099706253307806098


पोस्ट के साथ उन्होंने एक हार्दिक फोटो भी साझा की है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार के साथ खड़े दिख रहे हैं। फोटो में वरुण गांधी की पत्नी हल्के हरे रंग की साड़ी में, बेटी सफेद पोशाक में और पूरा परिवार गर्मजोशी से भरा नजर आ रहा है।
यह मुलाकात राजनीतिक और पारिवारिक दोनों स्तर पर चर्चा में है। वरुण गांधी के शब्दों में प्रधानमंत्री को “देश के सच्चे अभिभावक” बताना कई लोगों के लिए प्रेरणादायक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *