मध्य प्रदेश: जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में 2020 से 2025 के बीच करीब 66 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। ***See More and Follow us

IMG 20260507 115141

जबलपुर। Netaji Subhash Chandra Bose Medical College (जिसे पहले Victoria Hospital के नाम से जाना जाता था) में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि OPD स्लिप और मरीजों की जांच से प्राप्त राशि को बैंक में जमा नहीं कराया गया। इस हेराफेरी की रकम 66 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।


जैसे ही मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना को इस गड़बड़ी की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी और मामले की सूचना गढ़ा थाना पुलिस को भी दे दी।


पुलिस की स्थिति:
पुलिस के अनुसार लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


सवालों के घेरे में:
5 साल तक यह गड़बड़ी कैसे चलती रही?
जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी?
क्या इस घोटाले में कोई सीनियर अधिकारी भी शामिल है?
जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि इस मामले में कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *