हैदराबाद/उदयपुर: दक्षिण भारतीय सिनेमा के पॉपुलर जोड़े रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में एक शानदार और निजी समारोह में दोनों ने सात फेरे लिए। यह समारोह तेलुगु और कोडावा परंपराओं के मिश्रण से सजा था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे।
विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने अपनी पत्नी रश्मिका को “सबसे अच्छी दोस्त” बताते हुए कहा, “एक दिन मैंने उन्हें इतना मिस किया कि लगा मेरी जिंदगी में कुछ कमी है। छोटी-छोटी बातों में उनकी कमी खलने लगी – जैसे खाना बिना उनके साथ अधूरा लगे, दिन बिना उनकी मौजूदगी के अधूरा हो। जब भी वो पास होतीं, जिंदगी ज्यादा पूर्ण, शांतिपूर्ण और खुशहाल लगती। वो मेरे लिए घर और सुकून का मतलब बन गईं। इसलिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया। 26.02.2026।”
रश्मिका ने भी अपनी खुशी जाहिर की और लिखा कि वो अब “विजय की पत्नी” कहलाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दोनों की शादी को फैंस “VIROSH” (विजय + रश्मिका) के नाम से “द वेडिंग ऑफ VIROSH” कह रहे हैं।
शादी में रश्मिका ने नारंगी-गोल्डन बनारसी साड़ी पहनी, जिसमें जरी और पारंपरिक कढ़ाई थी, जबकि विजय ने सफेद धोती और लाल अंगवस्त्रम के साथ हैदराबाद की पारंपरिक वस्त्र शैली को अपनाया। दोनों के लुक को राजसी और हेरिटेज से भरपूर बताया जा रहा है।
फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। कई सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर बधाई दी, जिसमें विक्की कौशल भी शामिल हैं। यह जोड़ा ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी फिल्मों से साथ काम कर चुके हैं और सालों से उनके रिलेशनशिप की चर्चा चल रही थी।
अब दोनों ने एक-दूसरे के साथ नया सफर शुरू कर दिया है। फैंस इस खूबसूरत जोड़े के वैवाहिक जीवन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं!
#rashmikamandanna | #VijayDeverakonda | #weeding | #entertainmentnews |


























Leave a Reply