KATNI:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन की निगरानी, दो वेयरहाउसों में मिला 8670 क्विंटल धान

KATNI

अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन की निगरानी, दो वेयरहाउसों में मिला 8670 क्विंटल धान

KATNI

KATNI: एक दिसंबर से जिले के 89 खरीदी केंद्रों में किसानों से धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सीजन शुरू होने से पूर्व ही जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण व परिवहन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। राजस्व, खाद्य और कृषि उपज मंडी विभाग का संयुक्त दल लगातार औचक जांच कर रहा है। कार्रवाई के चलते जमाखोरों और बिचौलियों में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है।

कलेक्टर आशीष ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान के अवैध व्यापार, फर्जी भंडारण, अनियमित खरीद और परिवहन में संलिप्त पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी के तहत संयुक्त जांच दल संदिग्ध वेयरहाउस, गोदामों और भंडारण स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रहा है। जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध धान भंडारण व परिवहन करने वालों में भय का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि समर्थन मूल्य खरीदी को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रखने के लिए ऐसी जांच आगे भी जारी रहेगी।

दो वेयरहाउसों में मिला भारी भंडारण
बुधवार को संयुक्त दल ने जिले के चार वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया। जिनमें से दो में धान का भारी भंडार पकड़ा गया। भौतिक सत्यापन में कुल 21,675 बोरियां याने कि 8,670 क्विंटल धान मिली है। केजी चौदहा वेयरहाउस एंड एग्रो सर्विसेज में 18,268 बोरियों में 7,302 क्विंटल धान, मधुर नीलकण्ठेश्वर वेयरहाउस में 3,407 बोरियां में 1,362 क्विंटल धान मिली है। इसके अलावा सांवरिया वेयरहाउस और श्रीजी वेयरहाउस में धान भंडारित नहीं पाया गया।

KATNI:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन की निगरानी, दो वेयरहाउसों में मिला 8670 क्विंटल धान

KATNI

जब्त किया गया है रिकॉर्ड
जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई प्रस्तावित है। जांच दल द्वारा संदेहास्पद बोरियों के नमूने, भंडारण संबंधित दस्तावेज, परिवहन रसीदें सहित सभी रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए हैं। संयुक्त जांच दल में यज्ञदत्त त्रिपाठी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, प्रियंका सोनी खाद्य विभाग, रविंद्र पटेल खाद्य विभाग, सुधीर कुमार त्रिपाठी सहायक उप निरीक्षक कृषि उपज मंडी, सीएस मरावी मंडी निरीक्षक, विकास नारायण मिश्रा सहायक उप निरीक्षक, लक्ष्मीकांत सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं।

पूर्व में इन वेयर हाउसों की हो चुकी है जांच
19-20 नवंबर को 4 वेयरहाउस में भंडारित कृषि उपज का भौतिक सत्यापन करने औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान इन वेयर हाउसों के भौतिक सत्यापन में 77 हजार 488 बोरियों में 30 हजार 993 क्विंटल धान पाई गई।

KATNI:अवैध धान परिवहन व भंडारण पर जिला प्रशासन की निगरानी, दो वेयरहाउसों में मिला 8670 क्विंटल धान

KATNI

जिसमें भौतिक सत्यापन के दौरान श्रीनिवास वेयरहाउस मझगवां में 19 हजार 352 बोरी में 7 हजार 740 क्विंटल धान और श्रीरामा कृष्णा वेयरहाउस एंड एग्रो सर्विसेज मझगवां फाटक से 6 हजार 647 बोरी में 2 हजार 658 क्विंटल धान, मधुर महादेव वेयरहाउस से 15 हजार 808 बोरी में 6 हजार 323 क्विंटल धान और गुप्ता वेयरहाउस से 35 हज़ार 681 बोरी में 14 हजार 272 क्विंटल पाई गई धान शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *